मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को सुबह 10 बजे रघुनंदन गार्डन, 11 बजे सुमन गार्डन और दोपहर 12 बजे शिवांजलि गार्डन, दोपहर 1 बजे अवंतिका महाविद्यालय मैदान, ग्राम लेकोडा (जनपद उज्जैन) और अपरान्ह 3 बजे सॉलिटेयर होटल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Read More »मध्यप्रदेश
मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कवायद शुरू
भोपाल । भाजपा की शनिवार को दिल्ली में बड़ी बैठक हुई। बैठक में मप्र से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए। बैठक में संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी चर्चा हुई। मप्र में रक्षा बंधन के …
Read More »रक्षाबंधन पर जेलों में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था
भोपाल । रक्षाबंधन पर जेलों में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों के लिए जेल प्रशासन में विशेष व्यवस्था की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आए। डीआईजी जेल संजय पांडे ने बताया कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की सभी जेलों में विशेष व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए …
Read More »बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने का प्लान
भोपाल । प्रदेश की बिजली कंपिनयों के लिए बिजली चोरी और लाइन लॉस बड़ी समस्या बन गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए प्लान बनाया गया है इसके तहत अब बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में इंसुलेटेड लाइन डाला जाएगा। बिजली लाइनें इंसुलेटेड होने से इनमें किसी पेड़ की डाल टकराने या अन्य टकराहट से फॉल्ट की स्थिति खत्म …
Read More »रेशम से दवाइयां बनाने के लिये कार्य प्रारंभ
भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की रेशम से समृद्धि योजना में नवाचार किये जा रहे हैं। नर्मदापुरम जिले के रेशम विकास केन्द्र मालाखेड़ी में रेशम से दवाइयों का उत्पादन करने के लिये कार्यवाही तेज कर दी गयी है। यहाँ दवाइयाँ बनाने के लिये गत माह फाई ब्रोहित कंपनी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, भोपाल के बीच एक …
Read More »दहेज के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति के साथ ही सास-ससुर गिरफ्तार
टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के सुनरई गांव में पुलिस को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया और लिधौरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक रजनी पाल (उम्र 24 वर्ष) का शव घर की अटारी के फर्श पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया। …
Read More »मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू राजस्थान की भोपाल इकाई की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधे। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राज्य सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और आम जनता के कल्याण के लिए कुशलतापूर्वक कार्य किए जाने के लिए बधाई दी। बहनों ने …
Read More »नीमच में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन और पिकअप को मारी टक्कर, पुलिस के चालक समेत तीन की मौत, छह घायल
नीमच । नीमच नयागांव मार्ग पर स्थित घसूंडी चौराहे के पास सुबह 6 बजे एक सड़क हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों और पुलिस वाहन के निजी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो आरक्षक सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल …
Read More »प्रदेश सरकार ने डाकुओं की सूचना देने वाले मुखबिरों को सरकारी नौकरी देने का नियम समाप्त किया
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने डाकुओं की सूचना देने वाले मुखबिरों को सरकारी नौकरी देने के नियम को खत्म कर दिया है। यह नियम 1981 में अर्जुन सिंह की सरकार में लाया गया था, लेकिन अब डॉ मोहन यादव की सरकार ने इसे खत्म करने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है …
Read More »भस्मारती में महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम तक पहुंचे कुत्ते, लड़ाई से भक्तों के बीच मची अफरा-तफरी
उज्जैन । लाखों रुपए खर्च कर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। मंदिर की सुरक्षा को लेकर हमेशा कड़ी व्यवस्था की बात की जाती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन आवारा कुत्ते गणेश मंडपम में एक-दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं। स्थिति …
Read More »
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi