हरियाणा।मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को रोहतक में प्रदेश स्तरीय समारोह में लाभार्थियों को 30-30 वर्ग गज के प्लॉट का आवंटन करेंगे। एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रोहतक, झज्जर, जुलाना, सफीदों, गोहाना व रेवाड़ी के लाभार्थियों को आवंटित प्लॉट का प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जबकि करनाल, पिंजौर, जगाधरी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फतेहाबाद व सिरसा के लाभार्थियों को ऑनलाइन वेब लिंक के माध्यम से आवंटन पत्र बांटे जाएंगे।एडीसी वैशाली सिंह ने बताया कि हरियाणा हाउसिंग फोर ऑल विभाग की तरफ से प्रदेश के 14 जिलों के लाभार्थियों का मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत चयन किया गया है। योजना के तहत शहरी अंत्योदय परिवारों को 30-30 वर्ग गज के प्लॉट दिए जा रहे हैं।रोहतक में जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है, वहीं जगाधरी, पलवल, नारनौल व सिरसा जिला में जोनल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में करनाल, पिंजौर व जगाधरी के लाभार्थी, पलवल जिला में पलवल के लाभार्थी, नारनौल में महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी के लाभार्थी, सिरसा में फतेहाबाद व सिरसा के लाभार्थियों को आवंटित प्लॉट के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi