रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें टीवी जगत के कलाकारों के अलावा कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर ने एंट्री ली है। शो में शिवानी कुमारी भी आई हैं, जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और पॉपुलर इंफ्लूएंजर हैं। शिवानी कुमारी बिग बॉस के घर में अपने देसी अंदाज की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं। शिवानी की बोली कुछ लोगों को पसंद आ रही है, तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं, अब बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने शिवानी कुमारी पर अपनी राय रखी है और उनकी आवाज को इरिटेटिंग बताई है।
शिवानी कुमारी का एल्विश यादव ने उड़ाया मजाक
दरअसल, Bigg Boss OTT 3 को एल्विश यादव काफी फॉलो कर रहे हैं। इस शो में एल्विश यादव के दोस्त लव कटारिया ने एंट्री ली है और इसी वजह से वह लगातार शो में लगातार उनका सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में एल्विश यादव ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एल्विश यादव ने खुलकर शिवानी कुमारी की बात की है। इस वीडियो में एल्विश ने कहा, 'भाई शिवानी कुमारी… आज मैं बिग बॉस को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि उसे स्क्रीन पर कम स्पेस दिया है। भाई साहब, उसकी आवाज काफी इरिटेटिंग है। बहुत ज्यादा कान में चुभती है।' इसके बाद एल्विश का एक दोस्त शिवानी की एक्टिंग करके दिखाता है और सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। ये वीडियो एल्विश संग पंगा ले चुके मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रीशेयर किया है, जो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शिवानी कुमारी के फैंस थोड़ा भड़क गए हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi