कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता का तीन साल तक अस्मत लूटता रहा। मामला जिले के कुंडा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुंडा थाना प्रभारी टीआई महेश प्रधान ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है।
उसने अपने आवेदन में बताया आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू चंद्राकर पिता छबिलाल चंद्राकर उम्र 24 साल निवासी बांधा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम द्वारा मार्च 2021 से मई 2024 तक शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 376,(2)(n) व 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।अपराध दर्ज होने के कुछ ही घंटो में पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त कार को आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया व न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi