भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चेन्नई में आयोजित है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती सलामी जोड़ी ने शतक जड़ दिए हैं। वुमेंस क्रिकेट की रोहित शर्मा कही जाने वाली शेफाली वर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली सेंचुरी जड़ी। इस शतक के लिए उन्होंने केवल 113 गेंद खेली।चेन्नई में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में है। दोनों ओपनर्स के बीच 200 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अपने-अपने शतक पूरे कर लिए हैं। शेफाली ने 113 गेंद में 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना पहला इंटरनेशनल शतक पूरा किया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi