हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन नए ऑल टाइम हाई के बाद शेयर बाजार में ऊपरी स्तरों से बिकवाली दिखी। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 210.45 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 33.91 (0.14%) अंक फिसलकर 24,010.60 पर बंद हुआ। भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह भारत की पहली कंपनी है। कंपनी के शेयर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,129.85 रुपये के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह बढ़त रिलायंस जियो की ओर से अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में इजाफा करने के बाद आई है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi