कांकेर.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के मामले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। एनआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि आधा दर्जन स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया, तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये की नकदी के साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने बयान में आगे बताया कि जिन छह जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया वो कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांवों मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी में स्थित हैं। स्थानीय पुलिस ने पांच फरवरी को केस दर्जकर मामले की जांच कर रही थी तभी 22 फरवरी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुलिस ने हैंडओवर लिया था जिसकी जांच अभी भी जारी है। जांच एजेंसी ने कहा कि शुरुआती जांच में मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi