चंडीगढ़। विभिन्न कर्मचारी यूनियन, बेरोजगार अध्यापक यूनियन और कच्चे मुलाजिमों की यूनियन द्वारा प्रदर्शन की धमकी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वह पिछले चार दिनों से विभिन्न यूनियनों के साथ बात कर रहे हैं ताकि जालंधर पश्चिमी के उपचुनाव विघ्न न पड़े।जालंधर-फगवाड़ा के बीच एक मैरिज पैलेस में उच्च अधिकारियों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री ने यूनियनों की समस्याएं भी सुन रहे हैं। जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। बैठक में मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री आफिस और सभी संबंधित विभागों के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और डायरेक्टर भी मौजूद रहे।आम आदमी पार्टी ने अपने कई मंत्रियों और विधायकों को भी इस सीट पर प्रचार के लिए उतार दिया है। जो घर-घर जाकर सरकार की ओर से दी गई 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली, युवाओं को दी जा रही नौकरी , मोहल्ला क्लीनिक की याद दिला रहे हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi