रायपुर।
राज्य सरकार ने 19 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक, शैलाभ कुमार साहू व लवीना पांडेय को मंत्रालय के उपसचिव बनाए गए हैं। यामिनी पांडेय संयुक्त संचालक खेल, उमाशंकर अग्रवाल अपर आयुक्त नगर-निगम रायपुर, पदुमलाल यादव उपायुक्त राजस्व दुर्ग, उमेश पटेल अवर सचिव मंत्रालय, अरुण कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार रेरा बनाए गए हैं।
अन्य अधिकारियों में सुनील कुमार शर्मा रजिस्ट्रार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि, सुमन राज संयुक्त कलेक्टर खैरागढ़ छुईखदान, सुमन राज- संयुक्त कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई, प्रदीप कुमार बैद्य- संयुक्त कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर, कैलाश प्रसाद वर्मा- प्रबंधक, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, शीतल बंसल- संयुक्त कलेक्टर, राजनांदगांव, बहादुर सिंह मरकाम- डिप्टी कलेक्टर, धमतरी, हितेश पिस्दा- डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग तरूण साहू- अवर सचिव, मंत्रालय, रानू मैथ्यूज- डिप्टी कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर, रश्मि वर्मा- उप संचालक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा, रायपुर,अरविंद शर्मा- उपायुक्त, भू-अभिलेख नवा रायपुर, महेश शर्मा- डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर शामिल हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi