आरा । भोजपुर में 4 महीने की गर्भवती महिला अनिता कुमारी (20) का शव उसके ससुराल से मिला है। परिजनों का आरोप है कि अनिता के पति और सास ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है।
उसके मायके वालों का कहना है कि ससुरालवाले लगातार आपाचे बाइक और सोने की चेन की डिमांड कर अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे। वहीं मायके वालों ने धान की फसल कटने के बाद आपाचे बाइक और सोने की चेन देने की बात कहा थी। घटना के बाद से ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। यह मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव का है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi