दंतेवाड़ा
जिले के आम नागरिकों के सुविधा की दृष्टि से कार्यालय जनपद पंचायत कटेकल्याण में 19 जुलाई को अस्थायी लाइसेंस (लर्निंग लाइसेंस) शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से 5:30 बजे तक किया जा रहा है। अस्थायी चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा बनाया जाएगा।
इस संबंध में इच्छुक व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु सेवा शुल्क 100 रुपये, परिवहन विभाग को ऑनलाइन फीस,टैक्स भुगतान करने हेतु (प्रत्येक एक हजार रुपये या उसके भाग के लिए) 50 रुपये, लर्निंग लाइसेंस हेतु शुल्क 50 रुपये, आवेदन पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज की स्क्रीनिंग, कम्प्रेसिंग एवं अपलोड (प्रति पेज) 5 रुपये, ऑनलाइन आवेदन पूर्ति के संपूर्ण दस्तावेज का प्रिंट आउट शुल्क 5 रुपए, अस्थायी चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) हेतु प्रति वाहन शुल्क एवं निवास संबंधी प्रमाण आधार कार्ड, बिजली बिल, वोटर आईडी, पासपोर्ट शासन द्वारा जारी आईडी, 2 फोटो, लोकल पता हेतु किरायानामा, शपथ पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड, 10वीं अंकसूची की छायाप्रति अनिवार्य किया गया है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi