मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर कर आने वाले बेबी के लिए एक खास पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा ने कैप्शन में लिखा- बेचैनी अकेलेपन की है, लेकिन ऐसा इसलिए है, क्योंकि मैं अकेली नहीं हूं। मेरे पास लगातार ऐसी चीजें हैं जो मुझे याद दिलाती रहती हैं, जैसे एक छोटी सी हलचल, एक घुटना, एक अचानक लात, ऐसा अहसास कि कोई सुन रहा है… एक कली के खिलने का इंतज़ार। आजा यार। शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मॉम-टू-बी ऋचा एक फोटो में फूल के साथ लेटी हुई पोज दे रही हैं तो दूसरी में वह नशीली आंखों और जुल्फों से फैंस को अट्रैक्ट कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज को एंजॉय कर रही ऋचा चड्ढा ने कुछ दिनों पहले ही एक फिल्म साइन की थी। खबरें हैं कि एक्ट्रेस मां बनने के कुछ समय बाद ही काम पर लौट आएंगी। बता दें कि प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति फरहान अख्तर के पहले बच्चे को जन्म देंगी।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi