मनेन्द्रगढ़
महासंघ एवं नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेश के 184 नगरी निकाय के कर्मचारियों ने प्रतिमाह नियमित वेतन भुगतान को लेकर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया है इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश सोनी, मुकेश तिवारी, संदीप चंद्राकर, ऋषभ ठाकुर एवं जिला के अन्य पदाधिकारी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के नगरी निकायों में वेतन की समस्या हमेशा बनी रहती है वर्तमान की स्थिति में लगभग सभी नगरी निकायों में विगत एक से चार माह का वेतन भुगतान लंबित है
इस संबंध में ना तो निकाय ध्यान दे रहा है ना ही शासन द्वारा वेतन लंबित होने के कारण निकाय के कर्मचारियों की आर्थिक एवं मानसिक स्थिति खराब हो गई जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पर भी हो रहा असर इस संबंध में बताया गया है कि वेतन समस्या का निराकरण किया जाने हेतु विभागीय संचालक, सचिव, विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र प्रेषित किया गया है किंतु शासन द्वारा इस संबंध में कोई सार्थक पहल नहीं किया जा रहा है सोनी ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण प्रदेश में चरणबध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है 18 एवं 19 जुलाई को काली पट्टी लगाकर शासन के रवैया के कारण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है
दिनांक 22 जुलाई को प्रदेश में कलमबध हड़ताल किया जाएगा तथा दिनांक 29 जुलाई को प्रदेश के संपूर्ण नगरी निकाय के द्वारा अपने-अपने जिला स्तर में धरना प्रदर्शन करेंगे। श्री सोनी ने कहा है कि इसके पश्चात भी कर्मचारियों के मांगों के संबंध में शासन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं करता है तो संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi