नई दिल्ली । दुनिया की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में आए वैश्विक व्यवधान से सभी शेयर बाजार और निपटान निगम बचे रहे। शेयर बाजारों ने संयुक्त बयान में यह बात कही। दुनिया भर में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में व्यवधान के चलते संकट खड़ा हो गया। इस तकनीकी गड़बड़ी ने वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में व्यवधान पैदा किया है।
शेयर बाजारों ने कहा, भारत में, सभी एक्सचेंज और निपटान निगम बिना किसी बाधा के काम करते रहे। 1,400 से अधिक कारोबारी सदस्यों में से 11 ने अपने संचालन में व्यवधान की सूचना दी। बयान में कहा गया कि कुल मिलाकर, एक्सचेंजों और निपटान निगमों ने भारतीय प्रतिभूति बाजार में कारोबार और निपटान गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं देखा।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi