सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बाघी पंचायत स्थित एक बगीचे से शुक्रवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना पर 91 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। जबकि पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की है।
आरोपियों में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी राजीव कुमार, चकहबीब गांव निवासी अजीत कुमार, फतेहपुर वाला निवासी राज कुमार, फतेहपुर वाला निवासी राम भरोस के पुत्र रवि रोशन एवं गंगापुर निवासी मो राशिद खान के पुत्र मो सोनू के नाम शामिल हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi