मनेन्द्रगढ़
एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में पत्रकार संघ का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया ज्ञात हो कि मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ यह 18 साल पुरानी संस्था है। जिसमे लोकल पत्रकारो को रखा गया है इस संस्था के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम किये जाते है जैसे कवि सम्मेलन , एक साम शहीदो के नाम सहित मेडिकल सम्बंधित आयोजन किया जाता है पत्रकार संघ का निर्वाचन हर साल किया जाता है जिसमे अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष का होता है और आज हुए चुनाव में सर्वसम्मति से चार पदों पर सभी सदस्यों के सर्व सम्मति से प्रवीण निशी अध्यक्ष उपाध्यक्ष वरुण चक्रवर्ती , सचिव मृत्युंजय सोनी व कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा के नाम से सर्व सहमति बनी, निर्वाचन अधिकारियों में सतीश गुप्ता ,सुरजीत रैना और रणजीत सिंह के द्वारा सफल व शांतिपूर्ण चुनाव कराया गया जीत की खुशी में पत्रकारों के द्वारा पटाखें फोड़ कर भगतसिंह तिराहे व गांधी चौक में खुशी मनाई गई।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi