अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। उनकी हालिया रिलीज सरफिरा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। साल 2024 में इससे पहले आई उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। ऐसे में कई बार उन पर साल में एक साथ 4 फिल्में करने को लेकर तंज भी कसा गया।
एक्टर पर आरोप लगे कि वो एक साथ कई फिल्मों पर काम करते हैं और यही फ्लॉप होने के पीछे की वजह है। वहीं, अब अक्षय कुमार ने मल्टीपल प्रोजेक्ट्स को लेकर उन पर तंज कसने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी की भी याद दिलाई।
अक्षय ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब
अक्षय कुमार ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस आरोप को लेकर बात की। गजल अलग के यूट्यूब शो में बात करते हुए उन्होंने कहा,
फ्लॉप फिल्मों पर अक्षय ने की बात
अक्षय कुमार ने हाल ही में बड़े मियां छोटे मियां के फ्लॉप होने पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी थी। फोर्ब्स इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून-पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है, लेकिन आपको सकारात्मक पहलू भी देखना सीखना होगा। हर असफलता आपको सफलता का मूल्य सिखाती है और इसके लिए आपकी भूख को और भी बढ़ाती है।"
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi