मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यसभा की पूर्व सांसद श्रीमती वीणा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्रीमती वर्मा का कल नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
वे प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की पत्नी थीं।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi