राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज नई दिल्ली में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें भारत रत्न सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और रामलला की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्मरण करते हुए कहा कि आडवाणी जी के साथ उनके घनिष्ठ संबंध रहे है और उनके सार्वजनिक जीवन के सफर के दौरान आडवाणी जी से महत्वपूर्ण सलाह मिलती थी।
राज्यपाल ने कहा कि आडवाणी जी के मार्गदर्शन में ओडिशा राज्य समृद्ध हुआ और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ा।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi