24 हजार परिवारों के घरों तक पहुंची नल-जल सुविधा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राजेश सिंह राणा के निर्देश के फलस्वरूप जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी आयी है।
योजनांतर्गत माह जनवरी में 1178 स्थानों पर कार्य प्रारंभ कर 600 स्थानों पर संयंत्र की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, इससे लगभग 24,000 परिवारों को उनके घरों में नल-जल से शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राणा द्वारा माह जनवरी में विभाग का कार्यभार ग्रहण करते ही जल-जीवन मिशन योजना की समीक्षा की गई थी।

बैठक में प्रधान कार्यालय एवं जोनल कार्यालय स्तर के समस्त अधिकारियों एवं कार्यरत् इकाईयों के अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए थे।
राणा द्वारा जिन इकाईयों के द्वारा कार्य में लापरवाही के कारण कार्य में विलम्ब हो रहा था, ऐसी 12 इकाईयों को दंडित करते हुए 234 कार्यादेश निरस्त किये जाने की कार्यवाही भी की गयी एवं उन्होंने क्रेडा के फील्ड अधिकारियों को कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं का जल्द-से-जल्द समाधान किये जाने के निर्देश दिये थे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi