मुंबई (ईएमएस)। फिल्म एनिमल पर प्रतिक्रिया देने वाला नया नाम एक्टर फरहान अख्तर का है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर अपनी बात रखी और इसे लेकर अपनी नापसंदगी जताई। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा, मैं इस फिल्म से जुड़ाव महसूस नहीं कर पा रहा हूं। रणबीर का किरदार मेरे लिए बहुत ही प्रॉब्लेमेटिक है, इसलिए मैं इसे कभी प्रोड्यूस नहीं करूंगा। इसके अलावा, एक्टर ने आधुनिक सिनेमा में अल्फा मेल कैरेक्टर के बढ़ते ट्रेंड पर भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा, आज हम सभी के पास अपने अधिकार हैं और हम जैसी फिल्म बनाना चाहते हैं, बनाते हैं। यह ऑडियंस पर निर्भर करता है कि वे इसे पसंद करते हैं या नहीं। एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी, लेकिन इसके विवादास्पद सीन्स के चलते फिल्म को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi