मुंबई (ईएमएस)। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणेश चतुर्थी पर्व से पहले प्रसाद बनाने की एक तस्वीर शेयर की है। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मोदक की एक प्लेट की तस्वीर को शेयर किया है। केले के पत्ते पर गणेश भगवान के पसंदीदा मोदक रखे हुए नजर आ रहे हैं। मृणाल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेकिंग सून….। इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को है। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। इस अवसर पर लोग भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घरों और पंडालों में स्थापित करते हैं। माना जाता है कि मोदक जैसी मिठाइयां भगवान गणेश को बहुत पसंद है। ज्ञात हो कि मृणाल ठाकुर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में टीवी शो मुझसे कुछ कहती है…ये खामोशियां से की थी। इसके बाद वह अर्जुन, कुमकुम भाग्य जैसे शो में नजर आईं। उन्होंने नच बलिए 7 में भी हिस्सा लिया था
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi