रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी से आज यहां रायपुर के उनके निवास/कार्यालय में रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। वित्त मंत्री चौधरी ने समारोह के संबंध में जानकारी ली तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने चक्रधर समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। कलेक्टर गोयल ने समारोह की सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi