पिछले हफ्त की रिकॉर्ड छलांग के बाद शेयर बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत भी हरे निशान पर हुई है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में जहां सेंसेक्स 360 अंकों तक उछल गया; वहीं दूसरी ओर, निफ्टी पहली बार 25300 के पार पहुंच गया।
बाजार में यह बढ़त आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी से आई। सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त का कारण शुक्रवार को जारी जीडीपी का मजबूत आंकड़ा भी रहा। वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में सराहनीय रहा। भारतीय अर्थव्यवस्था की जीडीपी वृद्धि दर अप्रैल से जून तिमाही में 6.7% रही।
सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर सेंसेक्स 233.99 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 82,612.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 62.10 (0.25%) अंक मजबूत होकर 25,298.00 पर पहुंच गया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi