रोम। इटली में लग्जरी कार ब्रांड ऑडी के चीफ फैब्रिजियो लोंगो (62 साल) की 10 हजार फीट ऊंचे पहाड़ से गिरने की वजह से मौत हो गई। वे इटली-स्विट्जरलैंड बॉर्डर के पास एडमेलो पहाड़ की चोटी पर चढ़ाई कर रहे थे। चोटी पर पहुंचने से कुछ दूर पहले उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरी खाई में गिर गए। वहां मौजूद उनके एक साथी ने बचाव दल को इसकी सूचना दी। इसके बाद हेलिकॉप्टर टीम उनकी तलाश में जुट गई। उनका शव 700 फीटे नीचे पड़ा मिला। उन्हें वहीं मृत घोषित कर दिया गया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi