रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मछली पालन, मुगीर्पालन और धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। दूरस्थ अंचल के किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम योगदान है। किसान भाई अन्नदाताओं के मेहनत से अच्छी फसल होती है और अनाज, दाल, सब्जियॉ सहित अन्य चीजों का उपयोग लोग बेहतर तरीके से करते हैं।
मुख्यमंत्री साय वर्तमान समय में मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए भारत मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के भितघरा ग्राम के जनक राम यादव 01 वर्ष से मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। इनके द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत् स्वयं की भूमि में 0.5 हेक्टर पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर रहे हैं। निर्मित जलक्षेत्र के लिए योजनानुसार अनुदान राशि 1 लाख 40 हजार रूपए विभाग से प्राप्त हुआ। अब तक हितग्राही द्वारा मछली पालन किया जा रहा है, जिससे 7 लाख रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi