KBC-16 से अमिताभ बच्चन के कई सारे वीडियोज वायरल होते हैं जिसमें एक्टर कंटेस्टेंट्स के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें BIG-B अपने कॉलेज के दिनों को याद कर रहे हैं।
DU से की है अमिताभ बच्चन ने पढ़ाई
अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से साल 1962 में ग्रेजुएशन किया है। इस बारे में बात करते हुए अमिताभ से कंटेस्टेंट सवाल करती है कि वो कभी कॉलेज के दिनों में साउथ कैंपस गए थे? महिला खासतौर पर गर्गी कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज औक कमला नेहरू कॉलेज का नाम लेकर पूछती है कि क्या आप उधर कभी गए थे?
BIG-B ने KBC को बताया पारिवारिक शो
इस सवाल को सुनकर अमिताभ भी मुस्कुराने लगते हैं। मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए वो कहते हैं,"देखिए देवी जी,अब हम शादी-शुदा हो गए हैं और नाती-पोते भी हो गए हैं। अब वो जमाना जो था वो जवानी का जमाना था। उसके बारे में अभी बताने से पूरी पोल खुल जाएगी। अमिताभ ने आगे मजाक में कहा कि अगर वह अपनी युवावस्था के बारे में बहुत अधिक बाते शेयर करेंगे, तो इससे उनकी सार्वजनिक छवि खराब हो सकती है क्योंकि KBC एक पारिवारिक शो है।"
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi