बीजापुर
बीजापुर में नक्सलियों ने दो लोगों को मौत की सजा सुनाते हुए उनकी हत्या कर दी. नक्सलियों ने मृतकों पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था. इसके बाद 'जनअदालत' लगाकर कर दोनों को फंदे से लटका दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने एक गांव से तीन लोगों को अगवा कर लिया है. इसमें एक स्कूली छात्र भी शामिल है.
'जनअदालत' लगाकर सुनाई मौत की सजा
नक्लियों ने मिरतुर थाना इलाके के सुदूर जप्पेमारका गांव से मंगलवार को तीन लोगों को उठा लिया था. इसमें एक स्कूली छात्र भी शामिल था. बाद में अगवा किये गए दो लोगों को नक्सलियों ने 'जनअदालत' लगाकर मौत की सजा सुनाई और एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटका दिया. वहीं अगवा किये गए स्कूली छात्र को छोड़ दिया गया.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi