रायपुर
सामूहिक मुंडन करवाकर विरोध कर रहे सब इंस्पेक्टर भर्ती के अभ्यर्थियों को पुलिस ने तेलीबांधा जलाशय के पास से खदेड़ा। उसके बाद सभी अभ्यर्थी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए फिर से अपना विरोध जताया। इससे पहले युवकों ने मुंडन कराया और युवतियों ने प्रतिकात्मक रूप से अपनी चोटी का सिरा कटवाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान अभ्यार्थियों ने कहा कि उनकी अभिभावक सरकार है जो मर गई है इसलिए यह कर रहे हैं। अब तक 15 अभ्यर्थियों ने मुंडन करा लिया है। ये लोग तेलीबांधा तालाब में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर मुंडन करवा रहे हैं। सूची जारी करने की तारीख नहीं मिलने पर युवतियां भी मुंडन करवाएंगी।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi