वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। ओडिशा कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक हैं।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एसएसबी के महानिदेशक के पद पर प्रसाद की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 तक होगा, जिस दिन वह सेवानिवृत्त होंगे।
नेपाल और भूटान के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करता है। एसएसबी प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी को 28 अगस्त को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद यह पद खाली हुआ था।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi