सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार एक बार फिर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से पंगा लेते दिखाई देंगे। देवरा में सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर के साथ ही जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। ये जाह्नवी की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ऐसे में फिल्म की पूरी कास्ट जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटी है।
क्या इब्राहिम अपने पिता सैफ अली खान की बातें मानते हैं?
ट्रेलर के आखिरी में कपिल शर्मा को सैफ अली खान से बात करते देखा जा सकता है। इस दौरान वह सैफ अली खान से कहते हैं – 'पहले हमारे शो में आमिर खान आए थे और उन्होंने कहा था कि 'मेरे बच्चे मेरी नहीं सुनते।' अब आपके बेटे इब्राहिम अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, वो आपकी सुनते हैं क्या?' इसके जवाब में सैफ अली खान ने "उसे मेरी सुनने की जरूरत नहीं", सुनकर शो में मौजूद हर सितारा हैरान रह गया और जोर-जोर से हंसने लगा।
सैफ अली खान ने कपिल शर्मा के सवाल का कैसे दिया जवाब?
सैफ अली खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'मुझे लगता है कि उसे आमिर खान की सुननी चाहिए।' द ग्रेट इंडियन कपिल शो की बात करें तो शो के दूसरे सीजन का पहला एपिसोड 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। कपिल शर्मा के शो के इस सीज़न में कुछ रोमांचक नए किरदारों के साथ फैंस के पसंदीदा कपिल शर्मा, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह की वापसी होगी।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi