जगदलपुर
इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण से साफ तौर पर इंकार किया है। आज सोमवार को जगदलपुर पहुंचे कुमारस्वामी ने कहा कि वह नगरनार स्टील जा रहे है, कामकाज की समीक्षा करेंगे।
जिन विषयों पर आज ही निर्णय लिया जा सकता है, लेंगे। अन्य विषय जिन पर अभी निर्णय नहीं हो सकता उसके लिए समय सीमा तय की जाएगी। इस्पात मंत्री सुबह 11.55 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर 20 मिनट रुकने के बाद सड़क मार्ग से 17 किलोमीटर दूर नगरनार स्टील प्लांट के लिए रवाना हो गए। इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ इस्पात सचिव संदीप पुंडरीक भी आए है। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंग मंड़ावी सहित अन्य भाजपा नेता एवं एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी, मेकान के सीएमडी एससी वर्मा, कलेक्टर बस्तर हरीश एस ने केंद्रिय मंत्री इस्पात का स्वागत किया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi