अज्ञेय नगर में रहने वाले एक परिवार में पिछले कुछ दिनों में दो मौतों से मातम छा गया है। अज्ञेय नगर में रहने वाली इंदिरा सपारे(64) अपने बेटे कृष्णा सपारे(34) के साथ रहती थी रविवार को कृष्णा किसी काम से मंगला चौक की ओर जा रहे थे। चौक के पास ही चक्कर आने के कारण वे बाइक से गिरकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।
वहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार को पीएम कराया। सोमवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रात को महिला घर पर अकेली थी। उनकी एक बेटी शिकागो में रहती है।
भाई की मौत की सूचना पर वह अपनी मां से मिलने के लिए भारत आ रही थी। मंगलवार की सुबह महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकते मिली है। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के बाद से ही इंदिरा काफी दुखी थीं। सूचना पर पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कमरे की जांच करेगी। फिलहाल, पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi