बिहार में आज 18 सितंबर, दिन बुधवार से फिर मानसून की गति धीमी हो गई है. मंगलवार शाम से ही बिहार में मानसून ने अपनी रफ्तार को धीमा कर लिया है. आज फिर भी बिहार के कुछ इलाकों में धीमी गति में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के ओर से जताई गई है.
अगले 5 से 6 दिनों तक बारिश होने की नहीं है संभावना
बिहार के पश्चिम, दक्षिण और सीमांचल के इलाकों में आज बूंदाबांदी बारिश होने की संभावना है. बारिश नहीं होने के वजह से आज राजधानी पटना, समेत कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के द्वारा अगले 5 से 6 दिनों तक बिहार में तेज बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है. पटना के तापमान में आज 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
कई इलाकों के तापमान में होगी बढ़ोतरी
आज बिहार के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होने के वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. बिहार में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जिससे लोगों को बाहर आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, राजधानी पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की आसार कम है.
कुछ इलाकों में छीमी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, कटिहार समेत कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi