भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, जनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे।
पूजन के बाद राष्ट्रपति मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। पूजन पं. आकाश पुजारी द्वारा करवाया गया। सहायक पुजारी शैलेंद्र शर्मा, राम पुजारी, अभिषेक शर्मा और अजय पुजारी भी उपस्थित थे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi