पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे ने किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने की संभावना से इनकार किया है। अपनी फेसबुक पोस्ट पर आईजी शिवदीप पांडे ने लिखा है कि कुछ मीडिया खबरों में मुझे कुछ राजनीतिक दल से जुड़ने की बात कही और लिखी जा रही है, जो कि पूरी तरह से गलत है, ना मेरी किसी पार्टी से कोई बात हुई है और ना ही मैं किसी पार्टी से जुड़ने जा रहा हूं।
शिवदीप लांडे का फेसबुक पोस्ट
सर्वप्रथम मैं पुरे दिल से सभी का आभार प्रकट करना चाहता हूं, क्योंकि कल से मुझे जो प्यार और प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है, वह मैंने कभी नहीं सोचा था। मेरे कल के त्यागपत्र के बाद से कुछ मीडिया वाले इस संभावना को तलाशने में लगे हैं कि शायद मैं किसी राजनितिक पार्टी से जुड़ने जा रहा हूं। मैं इस पोस्ट के माध्यम से सभी को, "ये बताना चाहता हूं की मेरी न ही किसी राजनितिक पार्टी से कोई बात हो रही है और न ही किसी पार्टी की विचारधारा से मैं जुड़ने जा रहा हूं। कृपया कर मेरे नाम को किसी के साथ जोड़ कर न देखें"।
गुरुवार को दिया था इस्तीफा
पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे ने बीते गुरुवार को फेसबुक पोस्ट पर लिखकर इस्तीफा दिया था। उन्होंने लिखा था कि पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा देने के बाद आज मैंने इस पद से रिजाइन दे दिया है। इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। मैं फिलहाल बिहार में ही रहने वाला हूं। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक मुझसे कोई त्रुटि हुई हो तो मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi