लोरमी
मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने बीती रात 8 से 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है. हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खुड़िया और लोरमी वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में इन दिनों जंगली जानवरों का उत्पात का मामला लगातार सामने आ रहा है. खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है. घटना की पुष्टि खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. खासकर छोटे-छोटे बच्चों की चिंता ज्यादा है, जो घर के बाहर खेलते-कूदते रहते हैं. स्थिति को समझते हुए वन विभाग गांव में मुनादी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi