बॉलीवुड एक्टर परवीन डबास शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे. एक्सीडेंट के बाद एक्टर को मुंबई के बांद्रा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. वहीं अब प्रवीण की पत्नी और एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
प्रीति झिंगयानी ने दिया प्रवीण का हेल्थ अपडेट
एक इंटरव्यू में, प्रीति ने कहा, "यह एक सदमा है, हम अभी भी भावनात्मक रूप से इसका सामना कर रहे हैं. वह आमतौर पर बहुत एक्टिव रहते हैं और एक मिनट के लिए भी काम के बारे में बात करना बंद नहीं करते हैं. उन्हें लेटे हुए देखना और उनका एक्टिव न होना परिवार के लिए परेशान करने वाला है,''
कब तक अस्पताल में रहेंगे प्रवीण?
प्रीति ने आगे कहा, "उन्हें चक्कर आना, डबल विजन, ड्राउजिनेस जैसा लग रहा है और ये एक मस्तिक अघात के सिम्पटम्स हैं. वह ज्यादा बोल नहीं पा रहे हैं. शुक्र है, उनकी मेडिकल रिपोर्ट एमआरआई और सीटी स्कैन एकदम ठीक हैं. वह अगले एक हफ्ते तक अस्पताल में रहेंगे और जल्द ही आईसीयू से बाहर आ जायेंगे. हम तीन दिनों में एक और सीटी स्कैन करेंगे."
क्या शराब पीकर गाड़ी नहीं चला रहे थे प्रवीण?
प्रीति झंगियानी ने उन सभी रूमर्स को भी खारिज किया कि प्रवीण शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे. प्रीति ने कहा, "वह शराब पीकर गाड़ी नहीं चला रहे थे. पुलिस रिपोर्ट में इसे खारिज कर दिया गया है. परवीन गाड़ी चलाते समय शराब पीने या किसी भी नियम के खिलाफ जाने के सख्त खिलाफ हैं.'
प्रवीण डबास वर्क फ्रंट
प्रवीण डबास ने 1999 में फिल्म दिल्लगी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. लेकिन 2001 में मीरा नायर की मॉनसून वेडिंग से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, खोसला का घोसला और रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में नजर आए. बॉलीवुड के अलावा, प्रवीण ने मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में भी काम किया है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi