रायपुर
कबाड़ में किताब मिलने के बाद सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में किताबें पड़ी मिल रही है. सिलसिलेवार इसका खुलासा होते जा रहा है. ताजा मामला आज राजधानी रायपुर के हिंदू हाईस्कूल से सामने आया है, जहां हजारों की संख्या में किताबें पड़ी मिली. इसका खुलासा कांग्रेस के पूर्व विधायक ने दबिश देकर किया.
कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय का आरोप है कि प्रदेशभर में इसी तरह लाखों किताबें रद्दी में डाल दी गई है. खास बात यह है कि किताबें इसी साल की है. जिन किताबों को गरीब बच्चों के बीच होना चाहिए था, वो कबाड़ में मिल रहा. कहीं न कहीं यह खेल करोड़ों के भ्रष्टाचार का है. इस भ्रष्टाचार में नीचे से ऊपर सभी की मिलीभगत है.
गौरतलब है कि विकास उपाध्याय ने सबसे पहले सिलायरी स्थित पेपर मिल में किताब मिलने का मामला उजागर किया था, उसके बाद अभनपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल और आज हिंदू हाई स्कूल में किताबें मिलने उजागर किया है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi