प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार तड़के सुबह असम के काजीरंगा नेशनल पार्क एवं टाइगर रिजर्व में हाथी और जीप सफारी की।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले पार्क के ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप सफारी की।
उनके साथ उद्यान निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी थे। प्रधानमंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को काजीरंगा पहुंचे थे।
असम पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क में ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के पास पुलिस अतिथि गृह में रात बताई। इसके बाद सुबह-सुबह पार्क के दौरे पर निकले। पीएम मोदी वहां करीब दो घंटे रहे।
बता दें कि पीएम मोदी का आज दोपहर में जोरहाट में प्रसिद्ध अहोम जनरल लाचित बरफुकन की 125 फीट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ वेलोर’ का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है।
मोदी दोपहर में जोरहाट लौटेंगे और महान अहोम सेनापति लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ वेलर’ (बहादुरी की प्रतिमा) का उद्घाटन करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मोदी जोरहाट के मेलेंग मेतेली पोथार जाएंगे, जहां वह लगभग 18,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बाद वह पश्चिम बंगाल रवाना होंगे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi