केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में मल्टी-ब्रांड रिटेलिंग में एंट्री की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत भी मल्टी-ब्रांड रिटेलिंग में एंट्री लेता है तो इससे अमेरिका का पॉप-एंड-मॉम स्टोर्स एक तरह से खत्म हो सकता है।
हालांकि, वाणिज्य मंत्री ने यह कह दिया कि भारत सभी तरह के आर्थिक सुधारों के लिए तैयार है। बता दें कि पीयूष गोयल अमेरिका में आयोजित सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज थिंक टैंक में शामिल हुए थे। इस समारोह में उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम मल्टी-ब्रांड रिटेलिंग की नीति पर एक बार फिर से विचार कर सकते हैं। वर्तमान में मौजूद सरकार के पास अधिकार है कि वह विभिन्न क्षेत्रों में विदेशी हिस्सेदारी को बढ़ा सकता है।
खत्म हो गए छोटे-मोटे स्टोर
पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ कई देशों में मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर का चलन है। लेकिन मै इसके बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हुई हूं। ऐसे में यह साफ है कि हम मल्टी-ब्रांड रिटेल की पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं होगा। मल्टी-ब्रांड रिटेल का दुष्परिणाम अमेरिका को भुगतना पड़ता है। दरअसल, अब दिन देशों में मल्टी-ब्रांड रिटेल का चलन चल रहा है वहां से छोटे-मोटे स्टोर पूरी तरह से खत्म हो गए हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi