राजनादगांव.
राजनादगांव में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप बेक को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि मेकाज में कुछ वर्षों तक अधीक्षक के पद में पदस्थ रहे डॉक्टर टीकू सिन्हा को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जगदलपुर का प्रभार सौंपा गया है। लंबे समय से मेकाज डीन को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी, उस पर छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव ने विराम लगा दिया।
इस स्थानांतरण में राजनादगांव में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप बेक को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि मेकाज में कुछ वर्षों तक अधीक्षक के पद में पदस्थ रहे डॉक्टर टीकू सिन्हा को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जगदलपुर का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। रायपुर मेडिकल कॉलेज की पूर्व अधिष्ठाता तृप्ति नागरिया को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही डॉ. विवेक चौधरी को रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिष्ठाताओं, अधीक्षकों, प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों के भी तबादले किए गए हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi