रायपुर.
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोग में नियुक्ति का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद को बनाया गया है। इसका आदेश प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।
नेहरू राम निषाद वर्तमान में निषाद बीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। इसके अलावा धमतरी निषाद समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे धमतरी जिले के रहने वाले हैं। काफी लंबे समय से नेहरू राम निषाद पार्टी को लेकर सक्रिय हैं। बता दें कि इससे पहले भी राज्य शासन ने विभिन्न प्राधिकरणों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति हो गई थी।
"" श्री नेहरू राम निषाद जी को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 4, 2024""
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi