छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी और हत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अब शहर के सरोना इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी प्रवीण यादव ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में 1 नाबालिग समेत 4 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है।
छोटी सी बात को लेकर कर दी हत्या
जानकारी के अनुसार पूरा मामला डीडी नगर थाना इलाके के सरोना का है। मृतक युवक ने आरोपी के गाड़ी चलाने को लेकर कमेंट किया था। इसी बात को लेकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने पेट और पीठ पर चाकू मारकर फरार हो गया। घायल अवस्था में युवक को एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी प्रवीण यादव, पुरुषोत्तम यादव और प्रेम यादव भी शामिल है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi