बिलासपुर । सट्टा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सटोरिया को गिरफ्तार करने में।पुलिस को सफलता मिली है।जहां आरोपी सटोरिया के पास से सट्टा पट्टी और नगद रकम बरामद कर जप्त किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक युवक नंबरी सट्टा खिला रहा है।इस सूचना पर सट्टा खिलाने वाले आरोपी नाजिर उर्फ सोनू खान पिता स्व. नासिर खान उम्र 26 साल पता गणेश नगर सिरगिट्टी बिलासपुर को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से नगदी रकम 4050 रुपए और सट्टा पट्टी जप्त किया गया है।आरोपी के विरुद्ध धारा 112(2) बीएनएस 6 क, 6 ख छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 कायम कर आरोपी के कब्जे के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi