दिल्ली: दिल्ली में "महिला सम्मान योजना" के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं. इस योजना के तहत दिल्ली की 18 साल+ की सभी महिलाओं को 1000 रुपये मिलेंगे. मगर विधानसभा चुनाव के बाद AAP की सरकार बनने पर इसकी राशि बढ़कर 2100 रुपये हो जाएगी. आम आदमी पार्टी(AAP) के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करेगी. इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिल्ली का वोटर कार्ड होना बहुत जरूरी है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में इसको लेकर घोषणा की थी.
केजरीवाल ने कहा था कि AAP की सरकार बनने पर दिल्ली की हर महिला के खाते में हर महीने 2100 रुपये आएंगे. हमारी टीम घर-घर जाकर इस योजना का रजिस्ट्रेशन करेगी. इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपका दिल्ली का वोटर कार्ड होना बहुत जरूरी है.
किसे मिलेगा इस योजना का लाभ
18 साल से ज्यादा की उम्र होने के साथ दिल्ली की निवासी और वोटर हो.
किसे नहीं मिलेगा लाभ
वर्तमान या पूर्व में स्थायी सरकारी कर्मचारी.
मौजूदा या पूर्व एमपी, एमएलए, काउंसलर योजना से बाहर.
पिछले वित्तीय सत्र में इनकम टैक्स भरने वाली महिला भी इस योजना का हिस्सा नहीं होंगी.
दिल्ली सरकार की कोई पेंशन स्कीम, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन लेने वाली महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी.
आज से संजीवनी योजना के लिए भी रजिस्ट्रेशन
वहीं, दिल्ली में आज से संजीवनी योजना के लिए भी रजिस्टेशन शुरू होगा. इस योजना के तहत 60 साल+ की बुजुर्गों को मुफ्त इलाज होगा. इस योजना का लाभ सिर्फ दिल्ली के मतदाताओं को ही मिलेगा. अमीर और गरीब सभी वर्गों के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ होगा. कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे. प्राइवेट/सरकारी अस्पताल में इलाज होगा. चुनाव के बाद इस योजना की शुरुआत होगी.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi