बिलासपुर.
न्यायधानी बिलासपुर में हाईकोर्ट रोड स्थित छतौना मोड़ के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई. हादसे के दौरान स्कूटी पर एक युवक और दो बच्चे सवार थे. मौके पर तीनों ने मुश्किल से जान बचाई है. घटना चकरभाटा पुलिस थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम छतौना मोड़ स्थित सुरजीत ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने एक स्कूटी में आग लग गई. जिसमें दो बच्चे और एक युवक सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद स्कूटी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई. तीनों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. स्कूटी TVS पेप बताई जा रही है, आग लगने के बाद स्कूटी को पहचानना भी मुश्किल है, हेडलाइट छोड़कर सब कुछ खाक हो गया है.
पीछे आ रही कार ने दी जानकारी
पीछे से आ रहे कार सवार ने जब स्कूटी में आग लगने की जानकारी युवक को दी, तब गाड़ी को रोक दिया. जिसके बाद दोनों बच्चों के साथ युवक भी गाड़ी से उतर गया. देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi