इस्तांबुल। उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में एक हथियार कारखाने में मंगलवार सुबह विस्फोट हो गया। इस दौरान विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
यह विस्फोट बालिकेसिर प्रांत में स्थित कारखाने के कैप्सूल उत्पादन केंद्र में हुआ।
बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने कहा कि विस्फोट से कैप्सूल उत्पादन भवन ध्वस्त हो गया तथा आसपास की इमारतों को मामूली क्षति हुई।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi