ईरान में व्हाट्सएप और गूगल प्ले के इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध को हटा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सरकार ने इस प्रतिबंध को दो से ज्यादा साल से ज्यादा समय के बाद हटाया है. देश की साइबर स्पेस की सर्वोच्च परिषद ने सुधारवादी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के नेतृत्व में आयोजित की गई एक बैठक में ये फैसला लिया. उस बैठक में उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने की बात कही.
ईरान के दूरसंचार मंत्री सत्तार हेशेमी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये फैसला इस तरह के प्रतिबंध को हटाने की दिशा में पहला कदम है. इसको लेकर आगे भी कदम भी उठाए जाएंगे, जिसकी मदद से अन्य सेवाओं को अनब्लॉक करने की संभावना बढ़ सकती है.
मोबाइल में नहीं है एक्सेस
राजधानी, तेहरान और अन्य शहरों में प्रेस की तरफ से पहुंचे लोगों ने बताया कि उनके पास इन सभी सेवाओं की पहुंच कंप्यूटर तक मौजूद पहुंच है, लेकिन अभी तक मोबाइल फोन पर नहीं मिली है. ईरान में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के बाद व्हाट्सएप तीसरा सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म रहा है. व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर प्रतिबंध 2022 में सख्ती से लागू किया गया.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi