अमेरिका के जॉर्जिया में एक गे कपल गोद लिए बच्चों का रेप करता था. कोर्ट ने उन्हें इस करतूत के लिए 100 साल जेल की सजा सुनाई है. कपल का नाम विलियम डेल जुलॉक और जाचरी जेकोबी ज़ुलॉक है. उन्हें कई मामलों में दोषी ठहराया गया. जज ने फैसला सुनाया कि अपराधों की गंभीरता के कारण दोनों में से कोई भी अपनी 100 साल की सजा के दौरान पैरोल के लिए पात्र नहीं होगा.
मामला जुलाई 2022 में सामने आया, जब जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (जीबीआई) ने वाल्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय (डब्ल्यूसीएसओ) से संपर्क किया. इसके बाद कपल के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया गया. दोनों के खिलाफ बाल दुर्व्यवहार के पर्याप्त सबूत सामने आए.
कोर्ट ने क्या कहा?
इसमें घर के अंदर बाल यौन शोषण को दिखाते फुटेज, सात टेराबाइट से अधिक डिजिटल सबूत, ग्राफिक फोटो और वीडियो वाले फोन डेटा शामिल थे. अपने फैसले में अदालत ने कहा कि इस बात पर ज्यादा जोर नहीं दिया जा सकता कि हमारे समाज के लिए जरूरतमंद बच्चों को गोद लेने के इच्छुक लोगों का होना कितना महत्वपूर्ण है, लेकिन जो कोई दुर्व्यवहार करता है, वो बेहद कड़ी सजा और कई वर्षों की जेल का हकदार है.
अदालत ने विलियम डेल जुलॉक और जेकोबी जुलॉक के घर को ‘हॉरर का घर’ करार दिया, जिसमें कहा गया कि दंपति ने अपनी बेहद बुरी इच्छाओं को हर चीज और बाकी सभी से ऊपर प्राथमिकता दी.
पाल रखी थी ये इच्छा
दोनों बच्चे की उम्र 12 और 10 साल है. उन्हें एक कपल ने गोद लिया था. इस जोड़े ने भाइयों का पालन-पोषण अटलांटा में किया. दुनिया को जो दिखाई नहीं दिया वह था एक पिक्चर-परफेक्ट परिवार की आड़ में किए गए अकथनीय अत्याचार.
जाचरी एक बैंकर था और विलियम एक सरकारी कर्मचारी था. हालांकि उन दोनों ने अपने अंदर एक गहरी इच्छा पाल रखी थी. कम उम्र के लड़कों के साथ यौन संबंध बनाना और उनका वीडियो बनाना. उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से मिले सबूतों से पता चला कि वे लगातार अपने कृत्यों को लेकर झूठ बोलते थे.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi